Home National ‘कायर’ पाकिस्तान ने तोड़ा सीज़फ़ायर, भारतीय फौजों को मुंह तोड़ जवाब देने...

‘कायर’ पाकिस्तान ने तोड़ा सीज़फ़ायर, भारतीय फौजों को मुंह तोड़ जवाब देने का निर्देश, पंजाब में कई जगह Blackout, जालंधर में फिलहाल स्तिथि ठीक लेकिन एहतियात बरतें लोग : DC

बयूरो: भारत -पाकिस्तान में सीजफायर के बीच बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है तथा एक बार फिर से बड़ा धोखा किया है। जानकारी अनुसार सीजफायर के बावजूद LOC पर राजौरी, अखनूर, प्रगवाल, कनचक्क, सुंदरबनी, नौशहरा इलाकों में फिर से फायरिंग शुरू हो गई है। वहीं पुंछ व राजौरी सैक्टर में ड्रोन एक्टिविटी भी देखी गई है। पाकिस्तान ने राजौरी व बारामूला में फिर से सीजफायर तोड़ा है। अब भारत का अगला action क्या होगा, इस बारे फिलहाल जानकारी बाद में सांझा की जाएगी।

🔴 श्री नगर आर्मी हैड क्वार्टर के पास 4 पाकिस्तानी ड्रोन ढेर

🔴 सीजफायर उल्लंघन पर सी.एम. उमर अब्दुल्ला का बयान, कहा- आखिर संघर्ष विराम का क्या हुआ? श्रीनगर में धमाकों की आवाजें सुनी गईं!!!

🔴 सीजफायर उल्लंघन के बाद श्री माता वैष्णो देवी में ब्लैकआऊट

🔴 श्रीनगर में धमाकों की आवाज, हुआ ब्लैकआऊट

🔴 सीजफायर के बावजूद LOC पर राजौरी, अखनूर, प्रगवाल, कनचक्क, सुंदरबनी, नौशहरा इलाकों में फिर से फायरिंग शुरू

🔴 पुंछ व राजौरी सैक्टर में ड्रोन एक्टिविटी भी देखी गई है, अखनूर उधमपुर व पठानकोट में दिखे ड्रोन

पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है, जिसके बाद फिर से पठानकोट और गुरदासपुर में खतरे के सायरन बजने शुरू हो गए है। अब से थोड़ी देर पहले पठानकोट के आसपास पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए है, जिसके बाद ब्लैकआऊट कर दिया गया है। हालांकि अब तक किसी तरह के धमाके की आवाज नहीं आई लेकिन एयर अटैक अलर्ट सायरन एक्टिवेट हो गए।

🔴अमृतसर एयरपोर्ट पर 4 ड्रोन निष्क्रिय करने की सूचनाः सूत्र

🔴 संगरूर व बरनाला में दो घंटे बंद रहेगी लाईट, यानी कि 9 से रात 11 बजे तक

🔴 मोगा व मुक्तसर में ब्लैक आऊट

🔴  बरनाला और संगरूर में भी  ब्लैकआऊट कर दिया गया है

🔴 सीजफायर उल्लंघन के बाद पठानकोट, होशियारपुर, फिरोजपुर, गुरदासपुर में ब्लैकआऊट