आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बिगड़े हुये काम समय पर पूर्ण होने की सम्भावना है। पारिवारिक जीवन में सुखद बदलाव आयेंगे। घर के रुके कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने को मिलेगा।
वृषभ
वृषभ राशि के जातक सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन करें। परिजनों के प्रति अच्छा व्यवहार रखें। योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित करने का प्रयास करें। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। ससुराल से मान-सम्मान प्राप्त होगा।
मिथुन
मिथुन राशि वाले परिवार के साथ सुखद समय बितायेंगे। सेहत का ध्यान रखें क्योंकि सर्दी की समस्या हो सकती है। सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहने वाले हैं। आपकी बुद्धि और ज्ञान की प्रशंसा होगी। नये व्यवसाय में आपका मन लगेगा। विद्यार्थियों को तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे।
कर्क
अगर आप नया वाहन खरीद रहे हैं तो पूरी जानकारी ले लें। बदहजमी और गैस से बचने के लिये पौष्टिक भोजन का सेवन करें। व्यावसायिक तनाव को घर पर न आने दें। धार्मिक अनुष्ठानों में आप रुचि ले सकते हैं। किसी घटना को लेकर मन व्यथित हो सकता है।
सिंह
आज दूसरों से अधिक सलाह न लें। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। पति-पत्नी के बीच सम्बन्ध मधुर होंगे। युवाओं को नये करियर के अवसर मिलेंगे। राजनीतिक लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
कन्या
फाइनेन्स सम्बन्धी कार्यों को लेकर परेशानी होगी। महत्वपूर्ण पेपर्स को सम्भालकर रखें। रिश्तेदारों की चिन्ता हो सकती है। आपकी उपलब्धियों के कारण लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर चिन्तित रहेंगे।
तुला
आपके सभी काम समय पर पूरे हो जायेंगे। समाज में आपके अधिकार और सम्पत्ति में वृद्धि होगी। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। कमीशन से सम्बन्धित कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाने से बचें। किसी परिजन को लेकर चिन्ता रहेगी। गलत खानपान के कारण सेहत खराब हो सकती है। मन में भविष्य को लेकर चिन्ता हो सकती है। आज आपको यात्रा नहीं करनी चाहिये।
धनु
धनु राशि वाले कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आपकी सलाह से लोगों के काम बनेंगे। अटके हुये कार्यों को पूरा करने का तनाव रहेगा। पुराने मित्रों से मिलने का अवसर मिलेगा।
मकर
मकर राशि वाले मित्रो के साथ काफी समय बिता सकते हैं। माता-पिता आपका मनोबल बढ़ायेंगे और आपसे किसी महत्वपूर्ण विषय पर राय भी लेंगे। आपको पहले किये गये कठिन परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बहुप्रतीक्षित कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। कार्य समय से पूरे हो जायेंगे।
कुंभ
कुंभ राशि के जातक अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखें। आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को दिया हुआ वचन पूरा करें। पुराना लोन आज चुका सकते हैं। बिना माँगे किसी को राय देने से बचें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता हो सकती है।
मीन
मीन राशि दिनचर्या को लेकर लापरवाही न रखें। घर में अकेलापन और बोरियत जैसा महसूस हो सकता है। मानसिक उदासीनता के कारण परेशान हो सकते हैं। पैरों में दर्द हो सकता है। नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें।