Home Crime जालंधर: “मेरी सहेली बन गई वकील की सगी, इसलिए दोनो को मार...

जालंधर: “मेरी सहेली बन गई वकील की सगी, इसलिए दोनो को मार डाला”, AGI फ्लैटों से लापता हुए एडवोकेट व उसकी महिला मित्र मामले में हैरान करने वाला खुलासा, पढ़ें व देखें

बयूरो: जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर HAVELI नजदीक स्थित AGI फ्लैटों से लापता हुए वकील और उसकी महिला मित्र के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी अनुसार उक्त मामले में कपूरथला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान हरविंदर सिंह बिंदर के रूप में हुई है। पुलिस ने इसे गुजरात से काबू किया है और उसने हैरान करने वाला खुलासा किया है। बिंदर ने कहा कि उसने वकील संजीव कुमार और उसकी महिला मित्र अंजूपाल को मार डाला है। उसने कहा कि जेल में वह नशे का कारोबार करता था और सारे पैसे अंजूपाल के पास थे। जब वह जेल से बाहर आया तो उसने उसे एक पैसा नहीं दिया और वकील के साथ रहने लगी। इसलिए इन दोनों को मार डाला। गौरतलब है कि आरोपी बिंदर पहले ही डबल मर्डर (लुधियाना के डीएसपी बलराज सिंह गिल व उसकी महिला मित्र) मामले में जेल में था जोकि सूत्र बताते हैं। अब ऐसे में अगर उसकी कही बात सच हुई तो, यह उसका दूसरा डबल मर्डर केस होगा। फिलहाल अभी पुलिस ने लाशें बरामद नहीं की हैं।