


बयूरो: पंजाब के जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां विधायक आदमपुर सुखविंदर कोटली, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अश्वन भल्ला, नगर काउंसिल प्रधान सहित करीब 150 लोगों पर FIR दर्ज की गई है।
आपको बता दें कि बुधवार को करीब 150 लोगों ने विधायक कोटली व अश्वन भल्ला की अध्यक्षता में हाईवे जाम कर दिया था और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। हाईवे बंद किए जाने से लंबा जाम लग गया। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ा। अब इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।