मेष राशिफल
आज कार्यक्षेत्र में गलतियों को बार-बार न दोहरायें। यात्रा में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। आक्रामक व्यवहार के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी की बातों पर विशेष ध्यान दें। किसी मित्र के साथ संवादहीनता जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
वृषभ राशिफल
आज ज्यादातर काम सफल होंगे। जीवनसाथी आपको अच्छा उपहार दे सकते हैं। प्राइवेट जॉब में पदोन्नति मिल सकती है। यदि आप ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं तो उसमें आपको भारी छूट मिल सकती है। मित्र व सम्बन्धी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। पारिवारिक विवाद दूर होंगे।
मिथुन राशिफल
आज आप काफी बिजी रहेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर सावधान रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में परस्पर सम्मान की भावना का ध्यान रखें। नकारात्मक लोग आपको भ्रमित कर सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें। धन लाभ होने की संभावना है।
कर्क राशिफल
आज कार्यक्षेत्र में योग्यता की प्रशंसा होगी। आप दूसरों की मदद को लेकर तत्पर रहेंगे। विवादित मामलों से दूरी बनाये रखें। सेहत काफी अच्छाी रहेगी कारोबार की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। सोचे हुए काम पूरे होंगे। तनाव लेने से बचें।
सिंह राशिफल
आज नए लोगों से व्यापार करने के अवसर मिलेंगे। परिजनों के साथ किसी गम्भीर मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। सामाजिक कार्यकलापों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों के बीच आप लोकप्रिय रहेंगे।
कन्या राशिफल
आज नये कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। विवाह को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। किसी शुभ कार्य को लेकर मन में शंका उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने के लिये दिन उत्तम है। बच्चों की उन्नति से उत्साहित रहेंगे।
तुला राशिफल
गलतियों को दूर करने का प्रयास करें। सहकर्मियों के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। मन में अनिष्ट का भय रहेगा। अपनी योजनाओं को दूसरों से शेयर न करें। बहसबाजी से आपको बचना चाहिये। गलत लोगों की सलाह के कारण बिजनेस में आपको नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक राशिफल
आज पारिवारिक सदस्यों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। अनावश्यक बातचीत करने से बचें। व्यर्थ के खर्चों के कारण बजट गड़बड़ा सकता है। आज आवश्यक न हो तो दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा।
धनु राशिफल
आज धार्मिक क्रियाओं में मन लगेगा। मतभेदों को दूर करने में कामयाबी मिलेगी। व्यवसाय में किसी तकनीकी त्रुटि के दूर होने से राहत मिलेगी। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। करीबी लोगों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।
मकर राशिफल
आज धन उधार देने से बचें। परिजनों का ख्याल रखें। परिवार में मतभेद दूर हो सकते हैं। अव्यवहारिक निर्णय लेने से हानि होगी। सरकारी कार्यों में मनोनुकूल परिणाम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। अधिक कार्य से थकान हो सकती है।
कुंभ राशिफल
आज नये लोगों से मुलाकात करनी पड़ सकती है। पड़ोसियों से रिश्ते खराब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। बिजली उपकरणों का सावधानी पूर्वक करें। व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। परिश्रम करते रहें।
मीन राशिफल
आज का दिन शुभ फलदायक रहने वाला है। जॉब में परिवर्तन कर सकते हैं। व्यापारिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। बहुप्रतीक्षित कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर समस्या दूर होगी। प्रेमी जन को आप आज कुछ उपहार दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहने वाला है।