Home Religious शुक्रवार कई समस्याएं दूर होंगी, बजट से अधिक खर्च न करें, धन...

शुक्रवार कई समस्याएं दूर होंगी, बजट से अधिक खर्च न करें, धन उधार न लें, वित्तीय लेन देन विवाद का कारण बनेगा, जॉब मिलना संभव, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आज उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे। धार्मिक और अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। युवा अपने करियर को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपना प्रभाव बनाये रखें। वित्तीय लेन-देन विवाद का कारण बन सकते हैं।

वृषभ

आज मौसम में आ रहे परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। नियमित योग और व्यायाम अवश्य करें। ब्लडप्रेशर और शुगर के रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों में विश्वासघात होने की आशंका है। सन्तान के प्रति कुछ चिन्तायुक्त हो सकते हैं। आज नया काम आरम्भ न करें।

मिथुन

आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। किसी परिचित के माध्यम से आपको बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपको आय के नये विकल्प मिल सकते हैं। जॉब में आपको पदोन्नति मिल सकती है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। समयाभाव के कारण योजना अटक सकती है।

कर्क

आज काफी दिन के बाद लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। महिलायें घरेलू व्यापार आरम्भ करने का विचार बनायेंगी। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने का विचार बनायेंगे। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह

आज किसी करीबी लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। महिलायें घरेलू व्यापार आरम्भ करने का विचार बनायेंगी। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने का विचार बनायेंगे। उच्च अधिकारी आपकी मेहनत से प्रसन्न रहेंगे।

कन्या

आज किसी करीबी व्यक्ति के साथ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। उधार धन लेने से आज आपको बचना चाहिये। व्यापार को लेकर बड़े समझौते आज न करें। छात्रों को परीक्षा परिणाम में बड़ी सफलता मिलेगी।

तुला

आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बना सकते हैं। नये कार्यों के प्रति समर्पण भाव रहेगा। आज आपको कुछ गुप्त बातें पता लग सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने के लिये जा सकते हैं। कार्यस्थल पर अच्छी खबर मिलेगी।

वृश्चिक

आपकी प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। आप रचनात्मक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। आपकी वाणी में ओजस्विता रहेगी। जिससे लोग आपसे काफी आकर्षित रहेंगे। कारोबार में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आज धन उधार न लें।

धनु

आप आज व्यापार के घाटा को पूरा करने के लिये प्रयासरत रहेंगे। आपको लोगों की सराहना भी प्राप्त होगी। रुकी परियोजनाओं को पुनः प्रारम्भ कर सकते हैं। सोशल मीडिया का काफी सार्थक उपयोग करेंगे। नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो आपको कामयाबी मिल सकती है।

मकर

आज सेहत को लेकर समस्या हो सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा आपको नहीं करनी चाहिये। गलत संगति की वजह से आपकी छवि खराब हो सकती है। जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।

कुंभ

आज आपकी कई समस्याएं दूर होंगी। आज आपकी प्रशंसा हो सकती है। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाये रखें। समय रहते गलतियों से सीख लेने का प्रयास करें। मित्रों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। बजट से अधिक खर्च न करें।

मीन

बेवजह धन खर्च न करें। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में विशेष ध्यान देंगे। बड़े अधिकारियों से आपकी मुलाकात हो सकती है। वाहन सुख प्राप्त होगा।