Home Religious वीरवार बड़ा धन लाभ हो सकता है, पैतृक सम्पत्ति के लंबित मामलों...

वीरवार बड़ा धन लाभ हो सकता है, पैतृक सम्पत्ति के लंबित मामलों का हल संभव, मानसिक तनाव व भ्र्म की स्तिथि उतपन्न होगी, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आज विशेष सावधानी रखें। अपनी वाणी में नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। धैर्य में कमी होने के कारण महत्वपूर्ण अवसरों को खो सकते हैं। बच्चों की परवरिश पर ध्यान अवश्य दें। गेम्स में आप रुचि ले सकते हैं।

वृषभ

आज पुराने ऋणों को चुकाने के लिये दिन बहुत अच्छा है। घर के अनुभवी सदस्यों की राय लेने से लाभ होगा। व्यापारियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर ध्यान दें। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

मिथुन

आज सावधानी पूर्वक बयानबाजी करनी चाहिये। समाज में आपको मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी। अपनी दिनचर्या में कुछ नयापन ला सकते हैं। विरोधी आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा करेंगे। नयी व्यापारिक साझेदारी करने के लिये दिन शुभ है।

कर्क

आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों के साथ सन्तुलित व्यवहार रखना चाहिये। तकनीकी विषयों में आप रुचि ले सकते हैं। परिजनों के साथ हँसी-मजाक भरा समय बितायेंगे। मानसिक तनाव और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

सिंह

आज आप नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। आपकी बुद्धिमत्ता और सूझबूझ की लोग प्रशंसा करेंगे। अपनी योजनाओं को किसी के सामने शेयर न करें। रिश्तेदारों का घर में आगमन हो सकता है। किसी को बिना माँगे राय न दें।

कन्या

आज अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। उलझे हुये मामलों को आप सुलझाने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। आपकी सेहत बहुत ही अच्छी रहेगी। कारोबार में आपको अपेक्षाकृत लाभ प्राप्त होगा। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में लाभ होगा।

तुला

आज धन उधार देने से बचना चाहिये। आपके आत्मविश्वास और मनोबल में कमी आ सकती है। तनाव आपके ऊपर काफी हावी रहेगा। अपने ऊपर अधिक कार्यभार न लें। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें।

वृश्चिक

आज आप समय पर पूरा कर लेंगे। पुराने मित्रों से अपेक्षित मदद मिलेगी। उच्च रक्तचाप की समस्या से निजात मिल सकती है। नया कारोबार शुरू करने के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के मध्य आपसी सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा।

धनु

आज कई कार्य करने पड़ेंगे। दूसरों की मदद करने के प्रयास में अपने हितों से समझौता न करें। आपका मोबाइल फोन खराब हो सकता है। आज नींद पर्याप्त मात्रा में अवश्य लें। मानसिक अशान्ति के कारण एकाग्रता में कमी रहेगी। बच्चों के ऊपर गर्व की अनुभूति होगी।

मकर

निवेश लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। साझेदारी वाले व्यवसाय में आज विशेष उन्नति की सम्भावना बन रही है। युवाओं को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। आपकी कर्तव्यनिष्ठा की लोग प्रशंसा करेंगे। उधार दिया हुआ धन आज वापस मिल सकता है।

कुंभ

आज सहकर्मियों से मदद मिल सकती है। पैतृक सम्पत्ति के लम्बित मामलों के हल हो सकते हैं। आपका बहुत सारा समय आत्ममन्थन में व्यतीत होगा। परिजनों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों की चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा धन लाभ हो सकता है।

मीन

आज दफ्तर में आपका प्रभाव बढ़ेगा। कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। आज आप गृहकार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। आपके भीतर नयी ऊर्जा का संचार होगा।