Home Punjab खुल गया शम्भू बॉर्डर, पंजाब पुलिस ने डिटेन किए डल्लेवाल व अन्य...

खुल गया शम्भू बॉर्डर, पंजाब पुलिस ने डिटेन किए डल्लेवाल व अन्य किसान नेता, उखाड़े सडक पर लगे टेंट, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: पंजाब-हरियाणा बार्डर से बड़ी खबर सामने आयी है, बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस ने शंभू व खन्नौरी बार्डर को खाली करवा दिया है व कई सारे किसान नेताओं को हिरासत में लिया है तथा वहां लगी स्टेज आदि को हटा दिया गया है। वहीं शंभू बार्डर से भी किसानों को हटा दिया गया है तथा बार्डर को पूरी तरह से खाली करवा दिया गया है।  वहां पर खड़े वाहनों को भी वहां से हटाने की प्रक्रिया चल रही है साथ ही वहां पर लगे टैंट, बोर्ड, लाऊड स्पीकर व वाहनों आदि को हटा दिया गया है। वहीं पंजाब सरकार की तरफ से कुछ इलाकों के इंटरनैट भी बंद कर दिये गए हैं ताकि माहौल खराब न हो। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि आज रात यह आप्रेशन लगातार जारी रहेगा। वहीं सूचना मिल रही है पुलिस ने खन्नौरी बार्डर को पूरी तरह से क्लीयर कर दिया है। शंभू बार्डर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है तथा बड़े एक्शन की तैयारी चल रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि थोड़ी देर तक शंभू बार्डर पर क्लीयर कर दिया जाएगा।