


बयूरो: जालंधर के Youtuber रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड अटैक करने वाले पहले आरोपी यमुनानगर, हरियाणा निवासी हार्दिक कम्बोज (21) को जहां मंगलवार सुबह देहात पुलिस ने मुठभेड़ पश्चात गिरफ्तार कर लिया था वहीं दर शाम अब मात्र 15 घंटों के भीतर दूसरी मुठभेड़ इसी मामले मेन हुई बताई जा रही है। इस मुठभेड़ में दूसरा आरोपी अमृतप्रीत जख्मी हुआ है जिसे घायल अवस्था में सिविल हॉस्पिटल दाखिल करवाया गया है। वहीं जानकारी अनुसार जहां पहली मुठभेड़ रायपुर बल्लां नजदीक हुई थी वहीं अब सूचना मिली थी कि 3 आरोपी 2 गाड़ियों में आदमपुर अधिक आते गांव चूहड़वाली की तरफ देखे गए जिस पर कार्यवाही करते हुए जब पीछा किया गया तो पहले आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की फिर जवाबी कार्यवाही में जहां एक गाड़ी में सवार अमृतप्रीत जख्मी हो गया वहीं दूसरी गाड़ी में सवार आरोपी धीरज पांडे व एक युवती लक्ष्मी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं।

