Home Health जालंधर: उल्टा चोर कोतवाल को डांटे! Dr. Munish Aggarwal के अग्रवाल (लिवर...

जालंधर: उल्टा चोर कोतवाल को डांटे! Dr. Munish Aggarwal के अग्रवाल (लिवर & गट) हॉस्पिटल को नगर निगम ने 3 दिन में अवैध निर्माण हेतु जवाब देने के लिए नोटिस किया जारी

– जब पक्ष जानने के लिए सम्पर्क किया तो डाक्टर की माता जी बोली नगर निगम में है Mismanagement, हम तो जवाब भी दे चुके हैं, कोर्ट में केस भी लंबित है

– अचानक फोन पर बात कर रही माता जी से किसी अन्य महिला ने छीन कर बोला, हमारा कोई Version नहीं है

बयूरो: नगर निगम द्वारा मेयर वनीत धीर व कमिश्नर गौतम जैन के नेतृत्व में अवैध निर्माणों पर कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में जानकारी अनुसार निगम ने जेपी नगर व कपूरथला रोड पर स्तिथ अग्रवाल हॉस्पिटल के प्रबंधकों को अवैध निर्माण बारे जवाब देने के लिए मात्र 3 दिन का समय दिया है। नोटिस अनुसार अगर इस अवधि में जवाब न दिया गया तो इमारत को सील तक करने की बात दर्ज है। इस बारे निगम अधिकारी ने बताया कि पहले भी 2 बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। नाम न छापने की शर्त पर उन्होंने बताया कि एक समय हल्के के विधायक के कहने पर ही हॉस्पिटल पर कार्यवाही ठप्प की गई थी लेकिन अब शिकायतकर्ता की शिकायत पर अब एक बार फिर कार्यवाही तेज की गई है। उन्होंने आगे कहा कि जेपी नगर तो इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट स्कीम का हिस्सा है जहां कानूनन कारोबारी गतिविधियां नहीं कर सकते। जबकि उक्त हॉस्पिटल न तो चैरिटी करता है और न ही मुफ्त इलाज करता है। बल्कि प्रत्येक इलाज के बाकायदा पैसे ऐंठे जाते हैं।

वहीं इस बारे शिकायतकर्ता अभी बक्शी ने बताया कि उन पर हॉस्पिटल प्रबंधको ने एक याचिका माननीय कोर्ट में डायर की थी, जिसे ख़ारिज किया जा चुका है। उन्होंने हॉस्पिटल में डाक्टरों द्वारा गलत इलाज के चलते मारे गए मरीजों के परिजनों संग रोष तो जताया ही था वहीं अवैध निर्माण की संबंधित अथॉरिटी को शिकयत दर्ज करवाई थी। चाहें किन्हीं कारणों के समय अवश्य लग रहा है लेकिन वह मृतकों को इंसाफ के साथ साथ, अवैध निर्माण पर।कानूनी कार्यवाही करवा कर सांस लेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि वह जल्द मानहानि की याचिका दायर करने वाले हैं। उधर उन्होंने कहा कि वह मृत मरीजों का डाटा भी एकत्रित कर रहे हैं जिनका गलत इलाज के चलते इस हॉस्पिटल में निधन हुआ है।

इस संबंधी जब हॉस्पिटल प्रबंधक डा. मुनीश अग्रवाल के नंबर पर सम्पर्क किया गया तो फोन उनकी माता जी ने उठाया जोकि उन्होंने खुद बताया। जब उन्होंने उनसे सवाल करने को कहा गया तो संबंधित मामले में उन्होंने कहा कि वह जवाब दे चुके हैं। माननीय कोर्ट में केस लंबित है। वहीं उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम में मिसमैनेजमेंट है जो उन्हें जवाब देने के बाद भी नोटिस निकाले जा रहे हैं। इसी बातचीत दौरान अचानक एक अन्य महिला ने माता जी से फोन छीन कर प्रतिनिधि को कहा कि उनका इस मामले में कोई वर्शन नहीं है।