बुधवार बिना मांगे किसी को सलाह न दें, बॉस की बातों का बुरा न मानें, बच्चों की गतिविधियों के कारण तनावग्रस्त रहेंगे, रुका सरकारी काम आज हल हो जाएगा, पढ़ें राशिफल
आज पारिवारिक मामलों को शान्तिपूर्ण तरीके से निपटा लें। व्यवसाय में आप तय लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पायेंगे। रुका हुआ सरकारी काम आज हल हो सकता है। शाम के समय कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
वृषभ
आज नौकरी मिल सकती है। तनाव की वजह से शरीर में शिथिलता रहेगी। उच्च अधिकारियों को विभागों में परिवर्तन जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अनैतिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। उच्चाधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।
मिथुन
आज दाम्पत्य जीवन में परस्पर सम्मान बनाये रखें। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है। शेयर मार्केट से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। शान्त मन से समस्याओं का समाधान खोजें।
कर्क
आज भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे। सहयोगी आपके काम में हस्तक्षेप कर सकते हैं। घर में धार्मिक गतिविधियाँ हो सकती हैं। स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन हो सकता है। रुकी हुयी पेमेन्ट आपको वापस मिल सकती है।
सिंह
आज धन लाभ होगा। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। उलझनों के बावजूद सभी काम समय के अनुसार ही पूर्ण होंगे। मल्टीनेशनल कम्पनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा करेंगे।
कन्या
आज ऑफिस में काम का दबाव झेलना पड़ सकता है। आप अपनी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर पायेंगे। छोटी सी गलती बड़ी बन सकती है। सहकर्मियों के बीच टकराव होने की आशंका है। मानसिक दुविधाओं को दूर करने में सफल रहेंगे।
तुला
आज दंपत्तियों के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। मित्रों की जरूरतों का ध्यान रखें। जिम्मेदारियों का आसानी से निर्वहन कर पायेंगे। अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग करेंगे। काम के प्रति समर्पण होने से आपको सफलता मिलेगी।
वृश्चिक
पूर्व में की गई मेहनत का आज सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। तुरन्त लाभ की आशा करेंगे तो निराश होना पड़ेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कानूनी विवादों में आपको उलझना पड़ सकता है। शुभ कार्यों में आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। लोग स्वार्थ की भावना से आपको धोखा दे सकते हैं।
धनु
आज सन्तान के सहयोग से लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से सक्षम रहेंगे। नये व्यावसायिक अनुबन्ध मिल सकते हैं। परिजन आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। मीडिया और लेखन कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है। आज आप कारोबार के मामले में लकी रहेंगे।
मकर
आज कार्यक्षेत्र में आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। आय और व्यय में उचित समन्वय बना रहेगा। शोध कार्यों के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आत्मनिरीक्षण के लिये दिन उत्तम है। घर के सदस्यों के बीच वैचारिक सामंजस्य अच्छा रहेगा। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये।
कुंभ
आज काम करने के तरीके में बदलाव ला सकते हैं। नया व्यापार शुरू करने में आसानी होगी। किसी पर भी अत्यधिक विश्वास न करें। बिना माँगे किसी को सलाह न दें। बॉस की बातों का बुरा न मानें। बच्चों की गतिविधियों के कारण तनावग्रस्त होना पड़ सकता है।
मीन
आज किसी से टकराव हो सकता है। तनाव का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी रखें। प्रेम सम्बन्धों में थोड़ी प्रतिकूलता रहेगी। अनजान लोगों से विवाद न करें। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।