मेष राशि अपने से बड़ों की अवहेलना न करें। हृदय रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये। अपनी बातों को जीवनसाथी के साथ शेयर अवश्य करें। जीवन में आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। कानूनी मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं।
वृषभ राशि कारोबार में धन लगा सकते हैं। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है। शाम के समय किसी भी तरह के वैचारिक बहस और चर्चाओं से बचें। सकारात्मक ऊर्जा का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। पूजा-पाठ और ध्यान में विशेष रुचि लेंगे।
मिथुन राशिआज व्यवसाय में कुछ रुकावटें आ सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। परिवार को पर्याप्त समय दें वरना परिजन नाराज हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। फाइनेन्स से जुड़ी गतिविधियाँ लाभकारी रहेंगी।
कर्क राशिअच्छे ऑफर मिल सकते हैं। भावनाओं के बजाय व्यवहारिकता को अपनायें। पैतृक सम्पत्ति को लेकर आ रही बाधा दूर होगी। छात्रों को करियर को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। किसी धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि लापरवाही भारी पड़ सकती है। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। गले में इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। साझेदारी वाले व्यापार में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।
कन्या राशि बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ दूसरी किसी नयी विधा को सीखने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
तुला राशि आज नये विचारों के प्रभाव में रहेंगे। आपकी सलाह से किसी व्यक्ति का रुका हुआ काम शुरू हो सकता है। पारिवारिक मामलों को अच्छी तरह सुलझा लेंगे। योजनाओं के अनुसार काम पूरे होने से प्रसन्न रहेंगे। घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। शाम का समय मनोरञ्जन में व्यतीत हो सकता है।
वृश्चिक राशि काम को योजनाबद्ध तरीके से करना लाभकारी होगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। कानूनी मामलों को लेकर सावधानी रखें। ननिहाल पक्ष में कुछ परेशानियाँ हो सकती है। गूढ़ विद्याओं में रुचि लेंगे।
धनु राशि आज घर में कलह हो सकती है। बहुमूल्य वस्तुओं को सम्भाल कर रखें। महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। बच्चे गलत आदतों की तरफ प्रवृत्त न हों इसका ध्यान रखें। ज्योतिष और आध्यात्म की तरफ रुचि जागृत होगी।
मकर राशि आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। भाग्य का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। शत्रु आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे।
कुंभ राशि तनाव लेने से बचना चाहिये। साहित्य से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा। घर में किसी उत्सव को लेकर तैयारी हो सकती है। यात्राओं के लिये दिन अच्छा है। यदि जॉब इन्टरव्यू में बैठ रहे हैं तो सफलता मिल सकती है।
मीन राशि मित्र आपको सहयोग करेंगे। घर के कार्यों में आप व्यस्त रहने का प्रयास करेंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी की निन्दा करने से अपमान हो सकता है। नींद पर्याप्त मात्रा में लें।