बयूरो: जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार व निजी चैनल JCL का संचालन करने वाले रमेश नैय्यर के जवान बेटे पूजन का अकस्मात निधन हो गया है। गौरतलब है कि पिछले समय में वह कनाडा पढ़ाई करने गया था तथा वहां बीमार हो गया था। जिसके चलते उसे वापिस ले आया गया था। लम्बे समय बीमारी पश्चात आज उसकी अकस्मात मृत्यु हो गई। इस दुःखद घटना से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी अनुसार मृतक देह का अंतिम संस्कार कल यानी रविवार सुबह 10 बजे मॉडल टाउन श्मशान घाट में किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में PEMA प्रधान डा. सुरिंदर पाल, गोलमाल न्यूज़ के अभिनंदन भारती, मॉडल टाउन मोबाइल एसोसिएशन के प्रधान व भाजपा नेता राजीव दुग्गल, एस्ट्रोलॉजर रितिका मरवाहा, पवन बस्सी सहित शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संघठनों व शख्सियतों ने दुख व्यक्त किया।