Home Health जालंधर: Rattan हॉस्पिटल का डायलिसीस मरीजों के लिए मुफ्त कंसल्टेशन का तोहफा

जालंधर: Rattan हॉस्पिटल का डायलिसीस मरीजों के लिए मुफ्त कंसल्टेशन का तोहफा

– हार्ट के मरीजों का बिना सर्जरी EECP /ECP तकनीक द्वारा किया जाता है इलाज

– हॉस्पिटल परिसर में 24*7*365 एमरजेंसी केयर, ICU, वेंटीलेटर भी है उपलब्ध

बयूरो: जालंधर का प्रख्यात रतन हॉस्पिटल के माहिर डा. बलराज गुप्ता जहां अपने मरीजों का इलाज मनुष्यता मुख्य रख कर करते हैं वहीं उनकी जेब पर अधिक बोझ न पड़े, इसलिए आए दिन उनके लिए विभिन्न स्कीमें (कैंप आयोजन, मुफ्त कंसल्टेशन आदि) लाते रहते हैं। इसी कड़ी में डायलिसीस मरीजों के लिए वह खास तोहफा लेकर आए हैं, जिसके अधीन अब डायबिटीक व नॉन डायबिटीक मरीजों का मुफ्त कंसल्टेशन किया जाएगा। इस दौरान मरीज अपने ब्लड शुगर को कैसे जांचे, सीखेंगे।

इस दौरान मरीज अपने सवालों के जवाब पा सकेंगे। साथ ही बीपी कैसे चेक किया जाए, यह भी बतलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त मरीजों को डाइट चार्ट भी मुहैया करवाया जाएगा। यह मुफ्त कंसल्टेशन सुविधा प्रत्येक वीरवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

इसके अतिरिक्त रतन हॉस्पिटल के डा. बलराज गुप्ता ने हार्ट के मरीजों का बिना सर्जरी EECP /ECP (एन्हांसड एक्सटर्नल काउंटर पल्सेशन) तकनीक से इलाज करने का ऐलान किया है। यह तकनीक USA /FDA से एप्रूव है। जिसको नेचुरल बाईपास थेरेपी भी कहा जाता है। वहीं हॉस्पिटल में 24*7*365 एमरजेंसी केयर, ICU, VENTI आदि सुविधायें भी उपलब्ध हैं। एम्बुलेंस सेवा भी हॉस्पिटल द्वारा मुहैया करवाई जाती है।