Home Health जालंधर: इजाफा स्वाइन फ़्लू के रोगियों के आंकड़े में, पढ़ें सेहत विभाग...

जालंधर: इजाफा स्वाइन फ़्लू के रोगियों के आंकड़े में, पढ़ें सेहत विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट

बयूरो : जालंधर जिले में स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिला महामारी विशेषज्ञ के अनुसार, जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 15 मामले सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट में और 2 रोगियों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई जिससे जिले में कुल रोगियों की संख्या 15 पर पहुंच गई है। सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग ने बताया कि विभाग को डीएमसी लुधियाना से जिन 2 स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव रोगियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है उनमें से 51 वर्षीय पुरुष सरगुंडी रोड गोराया तथा 62 वर्षीय महिला लिंक कॉलोनी जालंधर की रहने वाली है। दोनों रोगियों का डी.एम.सी. में उपचार चल रहा है।