Home Religious शुक्रवार होली पर सम्मान प्राप्त होगा, बेवजह के कार्यों में समय बर्बाद...

शुक्रवार होली पर सम्मान प्राप्त होगा, बेवजह के कार्यों में समय बर्बाद न करें, अधिकारी आपकी बात को तवज्जो देंगे, विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष राशि : आज आप कुछ तनावग्रस्त हो सकते हैं। आप छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा कर सकते हैं, इसका प्रभाव आपके दाम्पत्य जीवन पर भी पड़ सकता है। यदि नये घर के निर्माण आदि में लगे हुये हैं, तो उसमें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सामाजिक जीवन में अधिक सक्रिय हो सकते हैं।

वृषभ राशि : आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। निर्णय लेने में जो आपको परेशानी हो रही थी, वह आज दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी दूर होगी। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। होली की मस्ती में डूबेंगे।

मिथुन राशि : आज विचलित हो सकते हैं। मन कभी प्रसन्न, तो कभी बहुत उदास हो सकता है। आज किसी पर बहुत ज्यादा विश्वास न करें। महत्वपूर्ण कार्यों से आपको बचना चाहिये। कठोर भाषाशैली का प्रयोग बिल्कुल न करें।

कर्क राशि : आज मान-सम्मान बढ़ेगा। विवाह आदि कार्यों को लेकर समस्या दूर होगी। अपनी कार्यक्षमता को बढ़ा सकते हैं। सरकारी कार्यों को लेकर आपके मन में जो डर था, वह दूर होगा। शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। कड़वी भाषा का प्रयोग न करें। धन के मामले में लकी रहेंगे।

सिंह राशि : होटल से जुड़े व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा। अधिकारी वर्ग के लोग आपकी बातों को काफी महत्व देंगे। समाज सेवा में आपकी रुचि बढ़ सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। अपनी कमियों में सुधार करने के लिये दिन अच्छा है।

कन्या राशि  : आज बड़ा नुकसान हो सकता है। आपसे प्रेम भाव रखने वाले लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। यात्राओं के लिये दिन अच्छा नहीं है। किसी भी डील को फाइनल करने से पहले, उसके विषय में बहुत अच्छी तरह से रिसर्च कर लें। परिवार में कलह-क्लेश का माहौल हो सकता है।

तुला राशि : गुप्त रहस्यों के अध्ययन में रुचि लेंगे। विवेकपूर्ण निर्णय लेने में आपको कठिनायी होगी। गलत लोगों की संगत से दूर रहें। कुछ लोग आपको बहकाने का प्रयास करेंगे। अध्यात्मिक चर्चाओं के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि  : आज का दिन आपके लिये शुभ रहेगा। बिजनेस में आप काफी फोकस रहेंगे। दाम्पत्य जीवन कलहपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी को आपको विशेष समय देना चाहिये। क्रोध ना करें। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

धनु राशि : आपका मन असन्तुष्ट हो सकता है। शत्रुओं को लेकर आपको काफी सावधान रहना होगा। चलते हुये कार्यों में बाधा देखने को मिलेगी। दवाइयों के कारोबारियों की आय बढ़ सकती है। बुजुर्ग जनों को हड्डियों में दर्द की शिकायत होने की सम्भावना है।

मकर राशि  : आज काम को लेकर भी काम काफी सुस्त हो सकते हैं। आज वही कार्य करें जिसको लेकर आप उत्सुकता महसूस कर रहे हैं। महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान देना होगा। किसी पर ज्यादा निर्भर न रहें।

कुंभ राशि : कारोबार में आपको सहकर्मियों पर काफी ध्यान देना होगा। कुछ ऐसे कार्य होंगे, जो आपको जबरदस्ती करने पड़ेंगे। भोजन के प्रति अरुचि होगी। आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। बेवजह के कार्यों में समय बर्बाद न करें।

मीन राशि : आज पैतृक सम्पत्ति के लाभ होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आप किसी नये प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। अपनी कामयाबी को लेकर आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। सेहत की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। लजीज भोजन का आनन्द लेंगे।