Home Crime जालंधर: दबिश Rang Rave होली पार्टी में आ रहे युवाओं पर पुलिस...

जालंधर: दबिश Rang Rave होली पार्टी में आ रहे युवाओं पर पुलिस की, हथियार (पंच, किरच) व नशीली वस्तुएं बरामद, Underage लड़के-लड़कियों ने मचाया बवाल, पुलिस ने किया राउंड अप, पढ़ें व देखें

बयूरो: शुक्रवार को देश भर में होली का पावन त्यौहार मनाया गया। इस दौरान शहर जालंधर में भी लोगों ने धूमधाम से इस रंगोत्स्व को मनाया। इसी कड़ी में जालंधर की 66 फ़ीट रोड पर स्तिथ White Diamond होटल में निजी आयोजकों द्वारा रखी गई Rang Rave होली पार्टी में आ रहे युवकों पर पुलिस की सख्ती देखने को मिली।

जानकारी अनुसार पार्टी के आयोजन में भारी मात्रा में युवाओ के आने की सूचना पर खुद जॉइंट सीपी संदीप शर्मा की अगुवाई में ADCP ट्रैफिक ने अमनदीप कौर ने नाकाबंदी की जिस दौरान युवाओ ने खूब बवाल मचाया। चेकिंग दौरान युवाओं ने हथियार जैसे पंच, किरच आदि बरामद हुई व साथ नशीली वस्तुएं भी मिली।

इस दौरान कुछ युवा जिन गाड़ियो में पहुंचे थे, वह पूर्ण तौर पे ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियां थीं। साथ ही उक्त वाहनों में कई ट्रैफिक नियमों की धज्जियाँ उड़ाई गई थीं। ऐसे में पुलिस ने कुछ युवाओं को राउंड अप भी किया।