आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। आप लोगों को शुभ कार्यों के लिये प्रोत्साहित करेंगे। कार्यक्षेत्र में सभी काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। संघर्ष और मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। सामाजिक संस्थाओं को सहयोग दे सकते हैं।
वृषभ
आज मांगलिक कार्यों की योजना बना सकते हैं। संचित धन किसी गलत काम में खर्च हो सकता है। छोटे बच्चों के व्यवहार को लेकर चिन्ता होगी। एसिडिटी की समस्या हो सकती है। जीवनसाथी की सलाह से लाभ होगा। प्रेम सम्बन्धों में तनाव की सम्भावना बन रही है।
मिथुन
आज नौकरीपेशा लोगों को जॉब के अवसर मिल सकते है। आय की स्थिति बेहतर रहने वाली है। पति-पत्नी के बीच सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आपको उसका बेहतरीन परिणाम मिलेगा। अपनी दिनचर्या संयमित रखें।
कर्क
आज आर्थिक मामलों के लिये समय अच्छा नहीं है। मित्रों के साथ टकराव हो सकता है। ऑफिस के माहौल पर नजर रखें। कार्यक्षेत्र में नयी तकनीकों का प्रयोग उचित नहीं होगा। भावनाओं में बहकर अनावश्यक खर्च बढ़ा सकते हैं। गूढ़ विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे।
सिंह
आज परिजनों के साथ सार्थक समय बितायेंगे। उच्च अधिकारियों के माध्यम से लाभ मिलेगा। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी कम्पनी से जॉब मिल सकती है। प्रेम सम्बन्धों के लिये दिन बहुत शुभ रहेगा।
कन्या
आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। नयी सम्पत्ति खरीदना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है। रुका हुआ काम अचानक सफल होने की सम्भावना बन रही है। व्यवसाय में आपकी गुणवत्ता में वृद्धि होगी। अपनी योग्यता पर सन्देह न करें।
तुला
आज दोहरी जिम्मेदारी रहेगी। आपको खुद पर नियन्त्रण रखना चाहिये। डायबिटीज के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने की संभावना है। जोखिम न लें। जीवनसाथी के साथ थोड़ी नोंक-झोंक हो सकती है
वृश्चिक
भविष्य को लेकर चिन्तित रहेंगे। पुरानी उलझनों में आप दोबारा उलझ सकते हैं। विवादों से आपको दूर रहना चाहिये। जल्दबाजी में नौकरी बदलने का निर्णय नहीं लेना चाहिये। धन सम्बन्धी मामलों को लेकर सावधानी रखें।
धनु
आज मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। बिगड़ी हुयी बात को आप समझदारी से सम्भाल लेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको शानदार सफलता मिल सकती है। अपना काम स्वयं ही करना चाहिये। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
मकर
आज पुराना ऋण चुकाने का दबाव रहेगा। आज नये कार्यों को शुरू न करें। आपकी गलतियाँ लोगों के सामने आ सकती हैं। झिझक के कारण आपको बातों को ठीक तरह से रखने में भी मुश्किल होगी।
कुंभ
आज महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। किसी जरूरी काम में भागीदारी निभानी पड़ सकती है। नयी नौकरी में हैं तो कुछ समस्या आ सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में नये प्रयोग कर सकते हैं।
मीन
आज कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। आपको खर्चों को कम करना पड़ेगा। व्यापार में नवप्रयोग करने से आपको बचना चाहिये। दाम्पत्य जीवन में कुछ अशान्ति हो सकती है। परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें। सरकारी कार्यों में लापरवाही नहीं करनी चाहिये।