









प्राचार्या डॉ. सरीन ने कहा कि युवा लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूक करना जरूरी है, क्योंकि वे हमारे देश का भविष्य हैं। वे दूसरों को जागरूक कर सकती हैं और समय रहते कैंसर से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने कामना की कि आईएमए की टीम भविष्य में भी एच.एम.वी. परिवार के साथ जुड़ी रहेगी और छात्राओं को जागरूक करेगी। डॉ. भूटानी ने कहा कि हर किसी के जीवन में दो चीजें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य । अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। छात्राओं को अपने मन में आने वाली सभी शंकाओं को दूर कर