मेष राशि : आज लेकर आपको ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। नये विचारों को खुले मन से स्वीकारें इससे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। अपने कर्म पर विश्वास रखें। कार्यस्थल पर अच्छी खबर मिलेगी।
वृषभ राशि : आज पारिवारिक खर्चों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। सम्पत्ति के मामलों में आपको सावधान रहना चाहिये। अधिक लोभ न करें वरना हानि उठानी पड़ सकती है। आपको बहुत अधिक श्रम करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों पर अधिक ध्यान न दें। अपने काम से काफी सन्तुष्ट रहेंगे।
मिथुन राशि : आज काफी शुभ दिन है। विवाहेच्छुक व्यक्तियों को उत्तम प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपसी सहमति के द्वारा विवादों को सुलझा लेंगे। घर का वातावरण काफी सुखद रहेगा। दिन प्रसन्नता और उत्साह में व्यतीत होगा।
कर्क राशि : आज व्यापार में सहयोगियों पर एक तरफा भरोसा न करें। आज यदि आप धैर्य और संयम के साथ काम करते हैं तो सफलता मिलनी निश्चित है। अपने व्यक्तित्व को और भी विकसित करने को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। जल्दबाजी और लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। विरोधियों से सावधान रहें।
सिंह राशि : आज आपके काम की काफी सराहना होगी। आज कोई महत्वपूर्ण काम शुरू कर सकते हैं। उच्च शिक्षा में आ रहे अवरोध दूर होंगे। दोस्ती प्रेम सम्बन्धों में बदल सकती है। ऑफिस में लोग आपकी दिल खोलकर प्रशंसा करेंगे। दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन करेंगे। लाजवाब व्यंजन का आनंद लेंगे।
कन्या राशि : आज आपके कार्य रुक भी रहे हैं तो उसको लेकर तनाव न लें बल्कि अपनी गुणवत्ता को और बढ़ायें। अपने सुख-दुख को जीवनसाथी के साथ अवश्य शेयर करें। आज आप इन्टरनेट पर काफी व्यस्त रहने वाले हैं। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर चिन्तित रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ सम्वादहीनता आपको भारी पड़ सकती है।
तुला राशि : आज अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश यात्रा में आ रही बाधा आज दूर होने की सम्भावना है। महत्वपूर्ण व्यापारिक निर्णय आपको स्वयं ही लेने चाहिये। विद्यार्थी आज अध्ययन को काफी समय देंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि : आज नये विचारों को परखने के लिये अनुकूल दिन है। आवश्यक काम थोड़ी देर से ही सही पर पूर्ण और सफल होंगे। आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। मार्केटिंग आदि से जुड़ी गतिविधियों से लाभ होगा। समाज और परिवार के बीच आप काफी सक्रिय रहेंगे। अपनी बुद्धिमत्ता से बाधाओं पर नियन्त्रण पा लेंगे। जीवनसाथी की देखभाल करेंगे।
धनु राशि : आज रियल एस्टेट से जुड़े मामलों से लाभ होगा। सन्तान की उन्नति से उत्साहित होंगे। विद्यार्थी अध्ययन में विशेष रुचि लेंगे। छात्र भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। प्रेमी जन विवाह को लेकर उत्सुक रहेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि : आज कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों के कपटयुक्त व्यवहार से सावधान रहना चाहिये। घर का माहौल अच्छा रहेगा।कुछ लोग आपके आचरण को लेकर थोड़े नाराज भी हो सकते हैं। कानूनी मामलों में चूक होने की आशंका है। कागजातों को सावधानी से पढ़ें उसके बाद ही उन पर कार्यवाही करें।
कुंभ राशि : आज कोई बड़ी व्यावसायिक डील मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में नये दोस्त बन सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन बखूबी करेंगे। आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी।
मीन राशि : आज आप घर को पर्याप्त समय देंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। रचनात्मक कार्यों में आप विशेष रुचि लेंगे। मेहनत वाले कार्यों को आज करना उचित नहीं है। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से ऊब सकता है। आज का दिन कुछ आलस्य युक्त हो सकता है।