Home Sports यूथ को खेलों प्रति दिखाना चाहिए उत्साह, पंजाब व देश का नाम...

यूथ को खेलों प्रति दिखाना चाहिए उत्साह, पंजाब व देश का नाम रोशन करने वाले खिलाडियों से लेनी चाहिए प्रेरणा: अश्वन भल्ला

ब्यूरो: जालंधर के भोगपुर अधीन गांव घोड़ावाही में डॉक्टर बी.आर अम्बेडकर नौजवान सभा की ओर से तीसरा क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया जिसमे दो दर्जन से अधिक टीमों ने भाग लिया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अश्वन भल्ला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके उन्होंने जहां टीमों का उत्साह बढ़ाया वहीं सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति उत्साह दिखाना चाहिए और शमूलियत करनी चाहिए जिसके लिए उन्हें पंजाब व देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर सोनी गोराया, हैप्पी मानक राय, धीरज भल्ला, सरपंच चमन लाल, संदीप कुमार, सिमर कुमार, लाडी, अशोक कुमार, अश्वनी आदि मौजूद रहे।