नार्थ हल्के को नहीं मिलेगा कुछ भी जबकि सबसे बढ़िया है परफॉरमेंस, बाकी तीनों हलकों को 1-1 पद
एक हिंदु, एक महिला सिख व एक एस.सी. को मिलेगा पद
बयूरो: जालंधर में 11 जनवरी को हाउस मीटिंग के लिए नोटिफिकेशन की जा चुकी है। उसी दिन पहले सभी चुने गए पार्षद शपथ लेंगे जिसके पश्चात मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के पद के लिए चुनाव किया जाएगा। औपचारिक चुनाव कहें या अनोपचारिक आम आदमी पार्टी द्वारा घोषणा, एक ही बात है, क्यूंकि इस समय बहुमत आम आदमी पार्टी जुटा चुकी है। इसी कड़ी में तीनो नाम फाइनल किए जा चुके हैं और सिर्फ ऐलान ही बचा है।
इन तीनो पदो पर नार्थ हल्के को इग्नोर कर दिया गया है, जबकि अगर नजर नतीजों पर डाले तो सबसे बढ़िया परफॉरमेंस नार्थ हल्के में रही थी। शायद वहां से दावेदार कुछ ज्यादा ही थे, और 1 को भी एडजस्ट किया जाता तो विरोधता बढ़ सकती थी। लेकिन बाकी तीनो हलको में 1-1 पद का फार्मूला तय हुआ है। वहीं उक्त पद के लिए हिंदु, महिला सिख व एस. सी. का समीकरण का बैठाया गया है।
गोलमाल न्यूज़ को सूत्रों के हवाले से फाइनल हुए नाम पता लगे हैं, जिन्हें प्रमुखता से प्रकाशित किया जा रहा है। सूत्रों अनुसार मेयर के लिए वार्ड-62 से विनीत धीर, सीनियर डिप्टी मेयर के लिए वार्ड-10 से पार्षद बलबीर बिट्टू या उनकी धर्मपत्नी वार्ड-11 से पार्षद कर्मजीत कौर तथा डिप्टी मेयर के लिए वार्ड-38 से एस.सी. मलकीत सिंह का नाम शामिल है। सूत्रों के हवाले से मिले नाम ऐलान तक बदल भी सकते हैं। इसीलिए गोलमाल न्यूज़ सूत्रों के हवाले से मिले नाम प्रकाशित तो कर रहा है लेकिन पुष्टि नहीं करता।