








शहर के प्रमुख प्रवेश द्वारों और चौराहों को आकर्षक बनाने पर जोर: मेयर विनीत धीर
ब्यूरो: जालंधर शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज मॉडल टाउन के प्रवेश द्वार पर नवनिर्मित आइलैंड का उद्घाटन जालंधर नॉर्थ के हल्का इंचार्ज और मेयर विनीत धीर ने किया। मॉडल टाउन शहर के प्रमुख और खूबसूरत इलाकों में शुमार है। ऐसे में इसके प्रवेश द्वार पर विकसित किया गया आइलैंड इलाके की सुंदरता को और निखारने के साथ-साथ शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को एक आकर्षक दृश्य प्रदान करेगा। इस पहल को जालंधर को अधिक सुंदर, व्यवस्थित और आकर्षक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।