Home Punjab पंजाब: 40 हजार पेजों की चार्जशीट मजीठिया के खिलाफ विजिलेंस द्वारा दायर,...

पंजाब: 40 हजार पेजों की चार्जशीट मजीठिया के खिलाफ विजिलेंस द्वारा दायर, पढ़ें व देखें

बयूरो : आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के मामले में आज मजीठिया के भाई गुरमेहर सिंह, साले गज्जपत सिंह ग्रेवाल, हरप्रीत गुलाटी, अमरदीप सिंह और 10 कंपनियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। विजिलेंस बिक्रम मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। आज अदालत में दाखिल की गई चार्जशीट के बाद इस मामले में दस्तावेजों की कुल संख्या 53 हजार पन्नों तक पहुंच गई है। इस मामले में सबसे अधिक चर्चा चार्जशीट के आकार को लेकर हो रही है। इतनी बड़ी संख्या में दस्तावेज पेश किए जाने के कारण इस मामले को लेकर राजनीतिक और कानूनी हलकों में चर्चा तेज होने की संभावना है।