






गुरु साहिब का आशीर्वाद लेकर सरबत के भले और पंजाब की खुशहाली के लिए की अरदास
ब्यूरो : आम आदमी पार्टी के जालंधर नॉर्थ से हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पवित्र प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा छावनी निहंग सिंहां, सोढल, जालंधर से सजाए गए भव्य नगर कीर्तन में अपनी पत्नी श्वेता धीर के साथ श्रद्धा और सम्मान से शिरकत की। इस अवसर पर दोनों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष नतमस्तक होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया और सरबत के भले, पंजाब की खुशहाली तथा समस्त मानवता की चढ़दी कला के लिए अरदास की।