








बयूरो : मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में 15 अक्टूबर को पंजाब बंद की कॉल दी गई है। बताया जा रहा है कि मानसा में चल रहे संघर्ष के दौरान गठित एक्शन कमेटी ने पूरे पंजाब को बंद करने का फैसला लिया है। संघर्ष कमेटी ने पंजाब के लोगों से 15 अक्टूबर के बंद को सफल बनाने की अपील की है। फिलहाल बंद के दौरान क्या कुछ बंद रहेगा और कौन से संस्थान बंद रहेंगे, इस बारे अभी जानकारी मुहैया नहीं करवाई गई है, लेकिन जिस तरह से पंजाब बंद की कॉल दी गई है, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पंजाब बंद काफी प्रभावी रहेगा। 