






बयूरो : जालंधर से खौफ पैदा करने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार वेस्ट हलके अधीन पुलिस चौकी लैदर कॉप्लेक्स में पड़ते इलाके से दिन दहाड़े 4 साल का बच्चा किडनैप कर लिया गया है। इसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना दोपहर करीब 1: 45 बजे की है, जब बच्चा गली में खेल रहा था। इसी बीच सफेद रंग की एक्टिवा पर 2 नौजवान सवार होकर बच्चे को किडनेप कर फरार हो गए। सामने आई सीसीटीवी फुटेज में एक नौजवान ने मुंह पर मास्क पहना हुआ था, जबकि दूसरे का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। उधर, घटना को लेकर एसीपी आतिश भाटिया ने लोगों से भी संयम बरतने की अपील की है। एसीपी का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी गई है और शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
