






ब्यूरो: डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीएवीआईईटी) के सेंटर फॉर कॉरपोरेट ट्रेनिंग (DAVIET-CCT) द्वारा डाक विभाग के इंस्पेक्टर्स ऑफ पोस्ट्स (IPs), असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट्स ऑफ पोस्ट्स (ASPOs) तथा पोस्टल सर्विसेज ग्रुप ‘B’ के अधिकारियों के लिए “Business and Marketing Skills for Middle Management Officers” विषय पर तीन-तीन दिवसीय दो क्षमता निर्माण कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आधुनिक विपणन पद्धतियों, डिजिटल रणनीतियों तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित उपकरणों के माध्यम से अधिकारियों की प्रबंधकीय क्षमताओं को सुदृढ़ करना तथा सार्वजनिक सेवाओं की प्रभावशीलता में सुधार लाना था।
कार्यक्रमों के पहले दिन आधुनिक विपणन ढाँचों, ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण, बाजार विभाजन, लक्ष्य निर्धारण, पोजिशनिंग तथा मूल्य प्रस्ताव (Value Proposition) के विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया। श्री विशाल शर्मा ने उभरते विपणन रुझानों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए। वहीं, करनजीत सिंह ने बिजनेस-टू-कंज्यूमर (B2C) तथा बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) श्रेणियों के लिए ग्राहक यात्रा मानचित्रण (Customer Journey Mapping) पर व्यावहारिक सत्र आयोजित किए। डॉ. राजेश शंकर शर्मा ने रणनीतिक विपणन के सिद्धांतों तथा उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर विस्तार से प्रकाश डाला।