






खुशियों के रंग, मनोरंजन के संग – रंग तरंग और उमंग कार्निवल
सोमरसेट इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के मनोरंजन और उत्साह को बढ़ाने के उद्देश्य से ‘रंग तरंग और उमंग’ कार्निवल का आयोजन किया गया। इस शानदार कार्निवल का शुभारंभ स्कूल के सम्माननीय चेयरमैन सरदार महेंद्र सिंह, चेयरपर्सन जगदीप कौर, एम.डी. सरदार जैदीप सिंह जी, एम.डी. डॉ. सुमीत तथा प्रिंसिपल वनीता चड्ढा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर विभिन्न मनोरंजक खेलों, रोचक गतिविधियों, खान-पान के स्टॉलों और झूलों का प्रबंध किया गया, जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया।