बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर में भारतीय जनता पार्टी ने अपना विस्तार किया है। इसके अधीन जिला राइस ट्रेड सेल का जिला प्रधान विकास ढांडा को नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने वरिष्ठ कार्यकर्ता को इतनी अहम जिम्मेवारी देने पर अन्य कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गई है। गौरतलब है कि विकास ढांडा को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस बारे बातचीत करते हुए विकास ढांडा ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के सिपाही है। पार्टी द्वारा दी गई इस नई जिम्मेवारी को वह पूर्ण निष्ठा से निभाएंगे तथा पंजाब में आगामी 2027 चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में हर प्रयास कर अपना अहम योगदान देंगे।