







बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव आज सम्पन्न हो गए हैं और उसके नतीजे भी सामने आ गए है।
इन चुनावों में नए प्रधान के तौर पर एक तरफा मुकाबले में रतन दुआ ने बाजी मारी है। वहीं कड़े मुकाबले में अमरिंदर सिंह थिंद नए सचिव निर्वाचित हुए हैं।
वहीं बात अगर करे अन्य उच्च पदों की तो प्रधान पद को छोड़ सभी पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। एग्जीक्यूटिव सदस्यों में अपूर्वा व रोहन ने सबसे अधिक बढ़त हासिल की।
अश्विनी दादरा व हितेन 800 से अधिक वोट हासिल कर भी चयनित नहीं हो सके।

