Home Health जालंधर: बढ़ा स्वाइन फ़्लू का खतरा, और मिले 3 मरीज, कुल संख्या...

जालंधर: बढ़ा स्वाइन फ़्लू का खतरा, और मिले 3 मरीज, कुल संख्या में इजाफा, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगियों में से 3 और रोगियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आने से जिले में अब तक पॉजिटिव आ चुके रोगियों की संख्या 11 पर पहुंच गई है। सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग ने बताया कि विभाग को स्वाइन फ्लू के जिन 9 संदिग्ध रोगियों की रिपोर्ट की इंतजार था उनमें से 3 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव आने वाली 79 वर्षीय बलदेव कौर स्थानीय फॉर्टिस अस्पताल में तथा 63 वर्षीय सुनीता भट्टी डीएमसी लुधियाना में उपचाराधीन है जबकि 19 वर्षीय स्नेहा अपने घर में ही आइसोलेट है।