







बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर से संबंधित वरिष्ठ पत्रकार पवन धूपर की माता जी स्व. सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज होगी। अंतिम रस्म एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, प्रीत नगर, दोआबा चौक के नजदीक दोपहर 1 से 2 बजे तक रखा गया है। इस दौरान रिश्तेदारों, मित्रों, पत्रकारों और शुभचिंतकों द्वारा दिवंगत सुरजीत कौर को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। सुरजीत कौर के निधन से परिवार, रिश्तेदारों एवं पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। गोलमाल न्यूज़ सहित फगवाड़ा गेट मार्किट के पूर्व प्रधान जॉय मलिक, विभिन्न पत्रकार संगठनों तथा कई सामाजिक, धार्मिक संघठनों के प्रतिनिधियों ने पवन धूपर एवं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।