Home Punjab पंजाब: पूर्व Chief Secretary अनुराम वर्मा ED दफ्तर में हुए पेश, पढ़ें...

पंजाब: पूर्व Chief Secretary अनुराम वर्मा ED दफ्तर में हुए पेश, पढ़ें व देखें

बयूरो : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा बुधवार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के दफ्तर पहुंचे। दरअसल, उन्हें मोहाली में CLU (चेंज ऑफ लैंड यूज) मंजूरियों से जुड़े दस्तावेज लेकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जानकारी अनुसार, अनुराग वर्मा सुबह करीब 11:07 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे। उनके हाथ में दस्तावेजों की एक फाइल थी। गाड़ी से उतरने के बाद वह सीधे ईडी दफ्तर के अंदर चले गए। बता दें कि इससे पहले अनुराग वर्मा को 31 अगस्त को ईडी के सामने पेश होने के लिए समन भेजा गया था, लेकिन वह उस दिन पेश नहीं हो सके थे। इसके बाद उन्हें 9 सितंबर को सुबह 10 बजे ईडी दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया था।