Home Entertainment जालंधर जिमखाना चुनाव : अनु माटा नहीं लड़ेंगी Election, नामांकन लिया वापिस,...

जालंधर जिमखाना चुनाव : अनु माटा नहीं लड़ेंगी Election, नामांकन लिया वापिस, सेहत बन रही अड़चन, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर जिमखाना चुनावों की बड़ी अपडेट सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार खराब सेहत के चलते अनु माटा चुनाव नहीं लड़ेंगी। आज यानी सोमवार को उन्होंने क्लब परिसर में पहुंच कर अपना नामांकन वापिस ले लिया है। दरअसल उनकी सेहत पिछले लम्बे समय से खराब चल रही थी और आज आई रिपोर्टों में उन्हें बड़ी बीमारी का डायगनोज़ हुआ है जिसके चलते उन्हें तुरंत इलाज की आवश्यकता है। ऐसे में जॉइंट सचिव के पद पर हरप्रीत सिंह (गोल्डी) की जीत निर्विरोध हो गई है। हालांकि हरप्रीत सिंह गोल्डी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह अनु माटा की सेहतयाबी की कामना करते हैं।