Home Punjab जालंधर: खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, सड़कों से कूड़ा उठना शुरु,...

जालंधर: खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, सड़कों से कूड़ा उठना शुरु, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: जालंधर में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होने की सूचना से शहर में सुख का सांस आया है। जानकारी अनुसार चंडीगढ़ में सीएम संग मेयर विनीत धीर और निगम कमिश्नर संदीप ऋषि की मीटिंग पश्चात मेयर द्वारा सफाई कर्मियों को दिए आश्वासन ने उनकी हड़ताल खत्म करवा दी है।

निगम यूनियन के नेता सनी सहोता ने बताया कि मीटिंग में तय हुआ है कि कल होने वाली जालंधर नगर निगम हाउस की मीटिंग में ठेके पर भर्ती संबंधित एजेंडा नहीं रखा जाएगा और 609 करोड़ रुपए का सॉलिड वेस्ट मटेरियल वाला टेंडर नहीं लगाया जाएगा।

इसके बाद यूनियन ने हड़ताल खत्म की घोषणा कर दी है जिसके चलते अब नगर निगम दफ्तर खुलेगा और सारा काम शुरू हो जाएगा।