Home Entertainment जालंधर जिमखाना चुनावों में अगर युवा व नए उम्मीदवार गगनदीप उप्पल, रिशु...

जालंधर जिमखाना चुनावों में अगर युवा व नए उम्मीदवार गगनदीप उप्पल, रिशु झांझी, कैप्टेन रमन सिंह, तरनजोत सिड़ाना को पढ़ी लिखी व मेहनती विन्नी शर्मा धवन के साथ तुजुर्बेकर मोहिंदर सिंह, विपन झांझी व शालीन जोशी के साथ चुना जाए तो हो सकता है चौमुखी विकास : क्लब सदस्य, पढ़ें व देखें

क्लब से दूरी बना चुके सदस्यों को फिर से क्लब के साथ जोड़ना रहेगा मुख्य लक्ष्य : गगनदीप उप्पल

क्लब में स्पोर्ट्स से जुड़े विकास करना रहेगा मेरा अहम गोल : रिशु झांझी

क्लब को चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, दुबई जैसा आकर्षण बनाना है मेरा सपना : कैप्टेन रमन सिंह

फ़ूड क्वालिटी सुधारना व बड़े आयोजन करवाना वह भी क्लब सदस्यों पर बिना बोझ डाले, मेरा फोकस : तरनजोत सिड़ाना

महिला होने के नाते क्लब में पारिवारिक माहौल बनाना मेरी प्राथमिकता, लगातार विकास करवाए और आगे भी करवाउंगी : विन्नी शर्मा धवन

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर जिमखाना क्लब चुनावों में अब मात्र 3 दिन का समय शेष रह गया है। आगामी 30 अगस्त रविवार को सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला क्लब सदस्य अपना मतदान कर करेंगे। लेकिन इस सब के लिए किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार हर ओर तेजी पकड़ रहा है। इस सब के बीच पहली बार चुनाव लड़ रहे नए चेहरे गगनदीप उप्पल, रिशु झांझी, कैप्टेन रमन सिंह व तरनजोत सिड़ाना के अतिरिक्त महिला उम्मीदवार विन्नी शर्मा धवन को क्लब सदस्यों का बहुत साथ मिलता दिखाई दे रहा है।सभी क्लब सदस्य चर्चा कर रहे हैं कि पुराने व तुजुर्बेकर मोहिंदर सिंह, विपन झांझी, शालीन जोशी के साथ युवा व नए उक्त चेहरों के अतिरिक्त पढ़ी लिखी व मेहनती महिला उम्मीदवार विन्नी शर्मा धवन को चुन कर अगर टीम बना दी जाए तो आने वाले 2 वर्षों में क्लब में चौमुखी विकास अवश्य देखने को मिलेगा।इस बारे जब गगनदीप उप्पल से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वह क्लब से दूरी बना चुके सदस्यों को फिर से जोड़ना चाहते हैं, यही उनका प्रथम लक्ष्य है। इसके अतिरिक्त सीनियर सिटीजन के मनिरंजन के लिए उनकी सलाह से बदलाव किया जाएहा ताकि वह भी अधिक से अधिक समय क्लब में व्यतीत कर सकें।ऐसे ही जब रिशु झांझी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वह सर्वप्रथम क्लब में विभिन्न स्पोर्ट्स से जुड़े आवश्यक विकास को कॉस्ट कटिंग कर उसका सुधार करना उनका पहला गोल रहेगा। जिससे जो फंड क्लब को बचेगा उससे फ़ूड क्वालिटी, क्रॉकरी सहित अन्य मुलभुत सुविधाओं के विकास पर खर्चा जा सकता है। इस दौरान क्लब सदस्यों पर बिल्कुल बोझ न पड़े उसका खास ख्याल रखा जाएगा।इसी तरह जब पेशे से अर्किटेक्ट कैप्टेन रमन सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वह चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, गोवा, दुबई सहित कई अन्य बड़े शहर व देश घूम चुके हैं और वहां की क्लबिंग व उसके एम्बियंस को देख चुके हैं। जिससे उनके मन में एक ख्याल आया कि उनके अपने शहर जालंधर मे जिमखाना क्लब जैसा प्रेस्टीजियस क्लब होने के बावजूद उसके सदस्य बहरी शहरो व देशों में जा कर क्लबिंग करना पसंद करते है , तो क्यों न जालंधर जिमखाना क्लब की क्लबिंग को ही वैसा बनाया जाए। आकर्षक एम्बियंस व बढ़िया हॉस्पिटेलिटी अगर सदस्यों को मुहैया यहीं करवाई जाए तो बहतर होगा।इसी कड़ी में जब एडवोकेट तरनजोत सिड़ाना से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वह क्लब को एक नई ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं। वह क्लब में बढ़िया फ़ूड क्वालिटी वाजिब दामों पर मुहैया करवाना चाहते हैं। इसके अतिरिक्त वह बड़े आयोजन भी क्लब परिसर करवना चाहते हैं, वह भी क्लब सदस्यों पर बिना बोझ डाले। उन्होंने कहा कि अगर क्लब सदस्य उन्हें मौका देते हैं तो उक्त कार्यों ओर उनका फोकस रहेगा।महिला उम्मीदवारों में पहली पसंद बन कर उभरी विन्नी शर्मा धवन से जब बातचीत की तो उन्होंने कहा कि वह एग्जीक्यूटिव के पद पर दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। इससे पहले प्रथम कार्यकाल में उन्होंने क्लब परिसर पारिवारिक माहौल के साथ-साथ नया कैटरर चुनने व कई अन्य विकास प्रोजेक्टों में शामूलियत दर्ज करवाई है। अगर इस बार भी क्लब सदस्य उन्हें मौका देंगे तो वह और आवश्यक विकास करवाने का जिम्मा उठाएंगी।