Home Entertainment जालंधर जिमखाना चुनाव में एग्जीक्यूटिव सदस्य के पद पर चुनाव लड़ रहे...

जालंधर जिमखाना चुनाव में एग्जीक्यूटिव सदस्य के पद पर चुनाव लड़ रहे न्यू दोआबा कोच बिल्डर के स्व. कृष्ण उप्पल के बेटे गगनदीप उप्पल, पढ़ें व जानें उनका Vision व Agenda

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर जिमखाना क्लब चुनावों में प्रोग्रेसिव ग्रुप की और से कार्यकारिणी सदस्य पद पर चुनाव में उतरे गगनदीप उप्पल तम्बोला दौरान परिवार सहित सबसे एक्टिव सदस्य बताए जा रहें हैँ। उनका मानना है कि कैटरिंग, पार्किंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर अगर गंभीरता से काम किया जाए तो क्लब को और बेहतर किया जा सकता है। इसीलिए वह चुनाव मैदान में उतरे हैं, ताकि क्लब सदस्यों के सहयोग से उनकी बेहतरी के लिए काम कर सकें। लग्ज़री बसें बनाने वाली प्रतिष्ठित न्यू दोआबा कोच बिल्डर के संस्थापक स्वर्गीय कृष्ण कुमार उप्पल के बेटे और गौरव उप्पल के भाई गगनदीप उप्पल कारोबारी हैं। गगनदीप उप्पल पहली बार जिमखाना क्लब चुनावों में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि क्लब हमारा और सभी सदस्यों के लिए सैकेंड होम है। सैकेंड होम को और ज्यादा सुंदर और आधुनिक सुविधाओं लैस बनाना हमारी जिम्मेदारी बनती है। इस बारे आगे बातचीत करते हुए गगनदीप उप्पल ने कहा कि क्लब और सदस्यों की बेहतरी के लिए बहुत कुछ किया जा सकता है। जैसे क्लब इनफ्रास्ट्रकचर को और सुंदर व मजबूत बनाना, सीनीयर सिटीज़न के लिए स्पेशल पॉलिसीज़, गेमिंग ज़ोन, क्लब को विकसित करने के लिए यूथ को हर पाल साथ रखना, विशेषकर तंबोला के लिए सेंट्रली एयरकंडीशन हॉल बनवाना तथा स्पोर्टस इनफ्रास्ट्रक्चर को और नैशनल स्तर तक बनाने के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। गगनदीप उप्पल ने क्लब सदस्यों से अपील की है कि उन्हें आर्शीवाद के रूप में अपना वोट देकर सेवा का अवसर जरूर दें।