











ब्यूरो: पंजाब में सरकारी बस कर्मचारियों द्वारा कल की जाने वाली हड़ताल रद्द कर दी गई है। रक्षा बंधन के त्योहार को ध्यान में रखते हुए सरकारी बस कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल पर न जाने का फैसला किया है। यूनियन के प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री के साथ मीटिंग की, जिसमें कर्मचारियों की मांगों और अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा हुई।