Home Entertainment जालंधर जिमखाना चुनाव : अचीवर ग्रुप ने OMA के 10 सूत्रीय मांगों...

जालंधर जिमखाना चुनाव : अचीवर ग्रुप ने OMA के 10 सूत्रीय मांगों को माना जायज, टीम की जीत के बाद इन्हें पूरा करने का दिया आश्वासन, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर जिमखाना क्लब चुनावों को लेकर क्लब से जुड़े सदस्यों के बने विभिन्न ग्रूपों में जहां उम्मीदवारों की कैंपेनिंग जारी है वहीं अब उक्त ग्रूपों की मांगें भी सामने आने लगी है। इसी कड़ी में गत रात्रि ओल्ड मिनटगुमरियन एसोसिएशन (OMA) ने एक मीटिंग आयोजित की जिसमें आगामी जिमखाना चुनावों में चुनाव लड़ रहे 2 ग्रूपों से 10 सूत्रीय मांगें रखीं।

इन मांगों में मॉडर्न पार्किंग फैसिलिटी, आल वेदर स्विमिंग पूल, डेली वाटर प्यूरिटी रिपोर्ट, एडवांस्ड वाटर फिलटरेशन प्लांट, डेडिकेटेड फीमेल कोच, 24/7 मेडिकल बैकअप, वीकली किडज़ जोन सेफ्टी ऑडिट, हाई ग्रेड डाइनिंग & कटलरी, ट्रांसपेरेंट ई टेंडरिंग सहित कुछ गवर्नेंस रिफॉर्म्स आदि शामिल हैं।

इन उक्त मांगों में सबसे पहले अचीवर ग्रुप ने अपना पक्ष सामने रखते हुए अधिकारिक बयान जारी किया है कि वह OMA द्वारा उठाई 10 सूत्रीय मांगों को जायज मानते हैँ। उन्होंने कहा कि यह मांगें सिर्फ उनकी नहीं बल्कि प्रत्येक क्लब सदस्य की है। उन्होंने आगे कहा कि अगर अचीवर ग्रुप को क्लब सदस्य आगामी 30 अगस्त को जीता कर सेवा का मौका देते हैं तो वह इन सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे।