बयूरो : जालंधर में पिछले कुछ घंटो में एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर व्यू तो बटोरे लेकिन शहरवासियों ने इसे निजता को भंग करना ही करार दिया। दरअसल वीडियो में पार्षद मुकेश सेठी अपने निजी दफ्तर में अपने साथी पार्षदों व अन्य समर्थकों सहित निजी पलों में एन्जॉय करते दिख रहे हैं। जिसको वहां मौजूद कई लोगों ने अपने सोशल मीडिया पर अन्यों की भांति रिकॉर्ड कर अपलोड कर दिया।
मुकेश सेठी ने इस बारे मीडिया से बातचीत दौरान कहा कि उनके द्वारा इन निजी व दोस्तों संग बिताए अच्छे पलों को विरोधी सह न सके और ओच्छी राजनीति पर उतारू हो गए। सेठी ने कहा कि विरोधियों ने मौके पर मौजूद लोगों के सोशल मीडिया से इन निजी पलों के वीडियो को डाउनलोड या स्क्रीन रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपनी वाहवाही लूटने के लिए बनाए पेजों पर मेरी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से अपलोड कर दिया। जिसको तत्पश्चात कुछ मीडिया पेजों ने भी बिना मेरा वर्ज़न लिए प्रकाशित कर दिया।
मुकेश सेठी ने इसे निजता भंग करने का घिनौना अपराध बताया। उन्होंने कहा कि उनके बढ़ते राजनीतिक कद से विरोधी बौखला गए हैं। अब उन्हें कोई मुद्दा नहीं मिल रहा तो उनके दोस्तों संग बिताए निजी पलों को वायरल कर ओच्छी राजनीति का उदाहरण पेश कर रहे हैं। इससे विरोधियों ने जो उन्हें हरास करने की कोशिश की है, उसमें वह नाकामयाब रहेंगे क्यूंकि वह अपने हक के लिए लड़ना जानते हैं नाकी ऐसे वारों से झुकना। उन्होंने कहा कि वह जल्द निजता भंग करने संबंधी धाराओं अधीन अपने अधिवक्ता से बातचीत कर कानूनी कार्यवाही करेंगे।
सेठी ने आगे कहा कि अगर विरोधी उनका मुकाबला करने लायक होते तो निजी पलों की बजाए उनके जनहित में किए विकास पर राजनीति करते। उन्होंने कहा कि विरोधी एन्जॉय करते होंगे लेकिन वह ऐसा कभी नहीं करेंगे क्यूंकि वह एक जिम्मेवार नागरिक हैं और किसी की निजता को मुद्दा नहीं बनाते। हां, आने वाले समय में जहां कानूनी कार्यवाही की जाएगी वहीं विरोधी राजनीतिक तौर पर मेरे व मेरे द्वारा किए जा रहे कार्यों के दम पर मुकाबले को तैयार रहें।