Home Punjab जालंधर: मुकेश सेठी ने उनकी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया पर उनकी...

जालंधर: मुकेश सेठी ने उनकी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया पर उनकी आज्ञा के बिना प्रकाशित करने वालों को लिया आड़े हाथों, कानूनी कार्यवाही की चेतावनी, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें पार्षद (वार्ड 56) मुकेश सेठी व उनके साथियों की जिंदगी के निजी पलों को दर्शाया जा रहा है। इस बारे मुकेश सेठी खुलकर मीडिया के सामने आए हैं। उन्होंने किसी भी जनप्रतिनिधि की निजी/व्यक्तिगत जिंदगी और निजी कार्यक्रम को राजनीतिक मुद्दा बनाकर, बिना उचित अनुमति वीडियो रिकॉर्ड करना, उसे तोड़-मरोड़कर पेश करना अथवा अलग-अलग सोशल मीडिया पेजों और मीडिया चैनलों पर प्रसारित/शेयर करना आदि को किसी भी तरह स्वीकार नहीं किए जाने की बात कही है।

मुकेश सेठी अनुसार, जनप्रतिनिधि होने का अर्थ यह नहीं कि उनकी निजी जिंदगी का अधिकार समाप्त हो जाता है। सार्वजनिक जीवन में होने के बावजूद हर व्यक्ति को अपनी निजी जिंदगी और व्यक्तिगत गरिमा की रक्षा का अधिकार है।

जिन फेसबुक पेजों, सोशल मीडिया अकाउंट्स और मीडिया चैनलों ने इस वीडियो को प्रकाशित अथवा प्रसारित किया है, उनके द्वारा किए गए मूल वीडियो, पोस्ट, कैप्शन, एडिटिंग और शेयरिंग का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा रहा है।

इस पूरे मामले में हमारे अधिवक्ताओं से कानूनी राय लेकर, मानहानि (BNS की धारा 356 सहित, जहाँ लागू हो), निजता के उल्लंघन तथा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा साइबर अपराध प्राधिकरण के समक्ष भी शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी की निजी जिंदगी को बदनाम करने या सनसनी फैलाने का अधिकार किसी को नहीं है।

मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि सच्चाई सामने लाने और जनहित की पत्रकारिता का हम सम्मान करते हैं, लेकिन निजी वीडियो को गलत संदर्भ में प्रस्तुत करके किसी व्यक्ति की छवि खराब करने की कोशिश को कानून के माध्यम से चुनौती दी जाएगी।

यह चेतावनी नहीं, बल्कि कानून के दायरे में रहते हुए अपने अधिकारों की रक्षा का स्पष्ट संकल्प है। इस मौके पर उनके साथ अभिमन्यु मरवाहा भी मौजूद रहे।