







ब्यूरो: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट–जंडियाला रोड, नूरपुर रोड व कपूरथला रोड ब्रांचों के प्री-प्राइमरी स्कूल में नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए हिंदी कविता पाठ गतिविधि का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ इस गतिविधि में भाग लिया तथा अपनी पसंद के विभिन्न विषयों पर आधारित कविताओं का सुंदर एवं भावपूर्ण पाठ प्रस्तुत किया।