











बयूरो : जालंधर में डबल मर्डर के आरोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़ होने की सूचना है। जानकारी अनुसार जालंधर के नाखा वाले बाग के पास पुलिस और डबल मर्डर केस में फरार गैंगस्टर जोगा फोल्ड़ीवाल गैंग से संबंधित बदमाश गुल्लू की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी घायल हो गया। बता दें कि वेस्ट हलके के तिलक नगर में हुए सिमरनजीत सिंह और सौरभ के मर्डर केस में आरोपी गुल्लू करीब 1 महीने से फरार चल रहा था। वहीं पुलिस द्वारा आज नाखा वाले बाग के नजदीक नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान गुल्लू मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहा था जिसे पुलिस ने रुकने के लिए कहा। यहां गुल्लू ने पुलिस पर गोलियां चला दी। पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई गई जो कि गुल्लू को लगी और वह घायल हो गया। घायल गुल्लू को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।