









बयूरो : जालंधर के संविधान चौक नजदीक ग्रैंड माल तथा गढ़ा रोड में विदेश यात्रा नामक कंस्लटैंट्स के द्वारा नए तरीके से धोखाधड़ी आरम्भ की है। सोशल मीडिया में इश्तेहार भी दिया गया है। लोगों को विदेश भेज कर नौकरी दिलाने के सपने दिखा कर उनके सपनों से खिलवाड़ करने वाला ईशव अब पढ़े लिखे युवाओं को नौकरी देने का झांसा दे रहा है ताकि वही स्टाफ अब नए लोगों को ठगी का शिकार बना सके।
अगर उसकी शिकायत भी कोई करे तो उसे मात्र 40 हजार रुपए ही देना पड़े। ऐसे कई लोगों से वह राजीनामे कर चुका है और कई लोगों को वैसे ही ठग चुका है। 60 से ज्यादा शिकायतें विदेश यात्रा कंस्लटैंट्स के नाम भी दर्ज हो चुकी हैं और कई लोग शिकायतें दे रहे हैं। हालांकि गढ़ा स्थित दफ्तर में जिन लोगों से ईशव भारद्वाज ने ठगी की थी उन्हें ग्रैंड माल की 5वीं मंजिल पर उनके एक अन्य दफ्तर का पता लग गया था, जिसके बाद भीड़ ने वहां रोष जताया तो उक्त दफ्तर बंद कर दिया गया था। स्टाफ पहले से ही वह निकाल चुका है और अब नया रखने की फिराक में है। गौरतलब है प्रबंधक खिलाफ लड़की की मदद से ईटों के भट्टे मालिक के गहने चुराने का भी केस दर्ज हैं. जिसके कारण वह खुद आगे नहीं हो रहा और अपने रिश्तेदारी में लगते भाई को आगे कर रखा है।
