Home Crime जालंधर: दिलेरी राहगीर की, महिला से स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे...

जालंधर: दिलेरी राहगीर की, महिला से स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे रहे लूटेरों में दे मारी गाडी, 1 घायल काबू, 1 फरार, CCTV वायरल, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर के एस.ए.एस. नगर एक्सटेंशन इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के बाहर जानवरों को पानी पिला रही एक डॉक्टर की पत्नी पर एक्टिवा सवार 2 लुटेरों ने अचानक तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट छीन लिए और मौके से फरार होने की कोशिश की।

घटना के तुरंत बाद एक राहगीर ने साहस दिखाते हुए अपनी कार से लुटेरों की एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही 1 आरोपी सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसकी टांग टूट गई। आसपास मौजूद लोगों ने मौके का फायदा उठाकर घायल लुटेरे को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी लूटी गई चेन और लॉकेट लेकर भागने में सफल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान राजन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार लुटेरे की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी गई है।