Home Crime जालंधर: गिरफ्तार कार बाजार मालिक, गोली चलाने के आरोप में, पढ़ें व...

जालंधर: गिरफ्तार कार बाजार मालिक, गोली चलाने के आरोप में, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर की सलेमपुर मुसलमाना रोड पर वेरका मिल्क प्लांट के पास एक निजी हैम्योपैथिक क्लीनिक पर हुई फायरिंग एक हादसा निकला है। हालांकि पुलिस ने 1 कार बाजार मालिक को गिरफ्तार किया है लेकिन जांच में पता लगा कि कार बाजार मालिक से गलती से फायर हुआ और गोली दुकान के शटर और शीशे के दरवाजे को चीरती निकल गई। कार बाजार मालिक की पहचान गुरपाल सिंह पत्र हरदीप सिंह निवासी अशोक विहार नजदीक वेरका मिल्क प्लांट के रुप में हुई है।

ए.डी.सी.पी. आकर्षि जैन ने बताया कि फायरिंग की सूचना के बाद थाना 1 की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। थाना 1 के प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक किए तो कैमरे में 1 कार चालक दिखा। पुलिस ने बरीकी से जांच की तो पता लगा कि कार से ही फायरिंग हुई थी। पुलिस टीम ने कार के नंबर से कार मालिक की पहचान कर ली। जैसे ही पुलिस गुरपाल सिंह के घर पहुंची तो उसे हिरासत में ले लिया गया।

वहीं पूछताछ करने पर पता लगा कि रविवार रात जब गुरपाल सिंह अपनी कार से घर जा रहा था। इसी दौरान उसने लाइसैंसी पिस्टल चैक की तो चैंबर में गोली फंसी होने के कारण गाड़ी रोक कर वह गोली निकालने लगा लेकिन फायर हो गया। डर के मारे वह उसी दौरान वहां से घर चला गया।

थाना 1 के प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि गुरपाल सिंह क्लीनिक मालिक को जानता तक नहीं है। इसे मात्र हादसा कहा जा सकता है, लेकिन इसमें गुरपाल सिंह की लापरवाही है। उन्होंने कहा कि अगर वहां कोई व्यक्ति होता तो गोली उसे भी लग सकती थी। पुलिस ने उसका पिस्टल भी जब्त कर लिया है और उसका लाइसैंस रद्द करने की कारवाई भी शुरू कर दी है।