Home Punjab स्पोर्ट्स प्रमोटर सुरिंदर सिंह भापा ने जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह...

स्पोर्ट्स प्रमोटर सुरिंदर सिंह भापा ने जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से मुलाक़ात की

ब्यूरो: जालंधर के जाने-माने स्पोर्ट्स प्रमोटर सुरिंदर सिंह भापा ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से मुलाक़ात की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि सतिंदर सिंह और उनके परिवार का खेलों से बहुत पुराना नाता है और सतिंदर सिंह खुद भी खेलों के शौकीन हैं। उन्होंने आगे कहा कि सतिंदर सिंह ने पुलिस सेवा में बेहतरीन काम किया है। उनकी अहम सेवाओं को देखते हुए पंजाब सरकार ने उन्हें जालंधर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सतिंदर सिंह की अगुवाई में जालंधर पुलिस आम लोगों को पूरी सुरक्षा और न्याय दिलाने में मददगार साबित होगी। इस मौके पर उनके साथ इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी और DCP मनप्रीत सिंह ढिल्लों भी खास तौर पर मौजूद थे।