









ब्यूरो: एन.एच.एस अस्पताल द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल के 50 से अधिक स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। सुबह 7 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में अस्पताल के सभी निदेशकों एवं कंसल्टेंट डॉक्टरों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना था।

योग सत्र का आयोजन दो अनुभवी योग प्रशिक्षकों द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की तकनीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग तनाव कम करने, शरीर की लचीलेपन को बढ़ाने, एकाग्रता में सुधार करने और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया और योग विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों की सराहना की।