









बयूरो : जालंधर के हेल्थ सेक्टर से जुड़े Kidney Racket : 2015 में हुए अवैध किडनी ट्रांसप्लांट केस की सुनवाई कल यानी 17 जुलाई 2026 को है। इस दिन CrPC की धारा 313 के तहत आरोपियों के बयान दर्ज किये जाने हैं। इस केस के मुख्य आरोपियों में सर्वोदय अस्पताल के डॉ. राजेश अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, डॉ संजय मित्तल, सुमन मित्तल, न्यू रूबी अस्पताल में कार्यरत डॉ. पुनीत पाल ग्रोवर सहित कई अन्य भी शामिल हैं, जिन पर कई संगीन धाराओं के तहत केस चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पुनीत पाल ग्रोवर तब JUNIOR SERGEON थे।